Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 16 April 2025
webdunia

उत्तर दिशा में क्या करें और क्या न करें, जानिए 10 विशेष बातें...

Advertiesment
हमें फॉलो करें North Direction
घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर का वास होता है। कहते हैं अगर इस दिशा को वास्तु के अनुरूप रखा जाए तो अपार धन और संपत्ति के मालिक बन सकते हैं।


उत्तरमुखी भवन में निवास करने वाले लोग न केवल सेहत के लिहाज से सुखी रहते हैं, धन-वैभव से समृद्ध तथा संपन्न भी रहते हैं।
 
आइए जानें उत्तर दिशा को लाभदायी बनाने की 10 काम की बातें... 
 
1. घर की शांति के लिए उत्तर दिशा घर के मध्य भाग से नीचा होना चाहिए।  
 
2. घर की उत्तर दिशा में पानी का नल न लगाए इससे धन की हानि हो सकती है। 
 
3. घर की उत्तर दिशा में पूजा स्थान और गेस्ट रूम शुभ होता है।
 
4. घर के सदस्यों में प्यार बना रहे इसलिए उत्तर दिशा में कोई भी दीवार टूटी हुई या किसी भी दीवार में दरार नहीं होनी चाहिए। 
 
5. घर में सुख शांति के लिए उत्तर दिशा में किचन न बनवाएं। 
 
6. इस दिशा के भवन में आगे की ओर अधिक से अधिक खुली जगह छोड़ना चाहिए। 
 
7. भूमिगत वाटर टैंक उत्तर-पूर्व में बनाएं, इससे भवन में रहने वालों को धन संचय करने में मदद होती है। 
 
8. इस दिशा में टॉयलेट, बाथरूम न बनाएं।
 
9. उत्तर की ओर ओपन टेरेस रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
 
10. उत्तर दिशा का कोई कोना कटा हुआ न हो।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावन का उपवास करने की सोच रहे हैं तो पहले इसे पढ़ लीजिए...