Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आपके घर के आसपास कौन से पेड़-पौधे हैं, मिलेंगे यह शुभ-अशुभ फल

हमें फॉलो करें आपके घर के आसपास कौन से पेड़-पौधे हैं, मिलेंगे यह शुभ-अशुभ फल
घर में पेड़ लगाने से हरियाली आती है और घर में रहने वाले लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं। लेकिन कई बार आपके द्वारा लगाए गए पेड़-पौधे अच्‍छे परिणाम नहीं देते, क्योंकि उनमें वास्तुदोष होता है। आइए जानें, वास्तु और पौधों का संबंध.... 
 
* घर की पूर्व दिशा में पीपल के पेड़-पौधे हो तो इससे घर में भय और निर्धनता आती है। 
 
* घर की पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ होने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 
 
* घर की दक्षिण दिशा में कांटेदार पेड़-पौधे होने से घर में रोग पनपते हैं। 
 
* घर की दक्षिण दिशा में गूलर का पेड़ शुभ फलदायक होता है। 
 
* घर के पिछवाड़े या दक्षिण की ओर फलदार वृक्ष शुभ होते हैं। 
 
* घर के उत्तर में गूलर और नींबू का पेड़ होने से आंखों से संबंधित बीमारियां होती हैं। 
 
* पूर्व और उत्तर दिशा में फलदार पेड़ लगाने से संतान पीड़ा अथवा बुद्धि नाश होता है। 
 
* तुलसी का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। यहां इस पौधे का अत्यंत शुभ फल मिलता है। 
 
* घर के दक्षिण में तुलसी का पौधा कठोर यातना देता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिस घर में होते हैं यह 5 पौधे, बना देते हैं धनवान और देते हैं गाड़ी, बंगला, बैंक बैलेंस सब कुछ...