Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गृहकलह से हैं परेशान, यह 11 उपाय हैं सटीक समाधान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vastu Tips for relationship
हम सभी अपने रिश्‍तों में मधुरता चाहते हैं लेकिन चाहे-अनचाहे रिश्तों में खटास आ ही जाती है। किसी-किसी घर में कलह का वातावरण हर वक्त बना रहता है आइए जानें आज 11 उपाय इस समस्या से निपटने के... 


पति-पत्नी तकिए के नीचे कपूर की टिकिया रखें। 
 
अपने पर्स में चांदी का चौकोर टुकड़ा रखें। 
 
घर में मंदिर में चावल की ढेरी पर चांदी का छोटा हाथी रखें। 

राधाकृष्ण जी की प्रतिमा जिसके पीछे गाय भी हो को अपने लिविंग रूम में रखें। 
 
मंदिर में बांसुरी पर मयूरपंख बांध कर रखें। 
 
webdunia
अपने किचन में किसी अलमारी के कोने में 21 अक्षत (बिना खंडित चावल के दाने) एक पोटली में छुपा कर रखें। 
 
जब भी दीपक जलाएं उसमें 4 लौंग डाल दें। 

घर के पूजा स्थान पर घी का दीपक जलाएं। कपूर और अष्टगंध की सुगंध प्रतिदिन घर में फैलाएं। 
 
गुरुवार और रविवार को गुड़ और घी मिलाकर उसे कंडे पर जलाएं, इससे वातावरण सुगंधित होगा।

webdunia
रात्रि में सोने से पहले घी में भीगा हुआ कपूर जला दें। इसे तनावमुक्ति होगी और गहरी नींद आएगी। शरीर को हमेशा साफ-सुथरा बनाए रखें। ‍‍

तिजोरी में गोमती चक्र रखें।  घर में तुलसी का पौधा जरूर रखें। 

webdunia
हफ्ते में 1 बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गूगल की धूनी देने से गृहकलह शांत होता है। पति-पत्नी में प्यार और विश्वास बढ़ता है। 

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

19 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि