Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Video Gallery

पठान फिल्म समीक्षा | Pathaan Movie Review | Shah Rukh Khan | Deepika Padukone

Pathaan Movie Review : पठान फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी पर आपत्ति लेने वालों को मुंह की खानी पड़ी है क्योंकि बिकिनी का रंग नहीं बदला गया है और सेंसर बोर्ड की इसके लिए सराहना की जा सकती है। पठान से बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने बिग स्क्रीन पर 4 वर्ष बाद वापसी की है। वापसी के लिए उन्होंने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को चुना जिनकी पिछली फिल्म 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। शाहरुख ऐसी सफलता की उम्मीद पठान से लगाए बैठे हैं क्योंकि पिछले कुछ वर्ष उनके स्टारडम के लिए बुरे रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद स्टाइलिश और आंखों को सुकून देने वाले सिनेमा मनाते हैं। उनकी फिल्मों के एक्शन सीन में आधुनिकता का पुट रहता है और हीरो-हीरोइन को बहुत ही ग्लैमरस तरीके से वे पेश करते हैं। कहानी और स्क्रिप्ट के मामले में वे उतने अच्छे नहीं हैं, लेकिन 'पठान' के मामले सुधार दिखाई दिया है। 50 साल से फिल्म बना रहे यश राज फिल्म्स ने 'द स्पाय यूनिवर्स' बनाया है। टाइगर के रूप में सलमान खान और कबीर के रूप में रितिक रोशन के किरदार एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और वॉर के जरिये दर्शकों के सामने आए हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान का किरदार पठान भी जुड़ गया है। ये तीनों भारत को बचाने की मुहिम पर जुटे हुए हैं। #pathaanmoviereview #shahrukhkhan #deepikapadukone #johnabraham अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en