Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Video Gallery

Russia Ukraine War: रूस के हमले में तबाह हुआ यूक्रेन, तमाशा देखते रहे US और EU

रूसी हमले के बाद यूक्रेन में चारों ओर तबाही के मंजर हैं। ध्वस्त इमारतें, लोगों की आंखों से टपकते आंसू और जगह-जगह उठता धुआं खुद-ब-खुद यूक्रेन की बर्बादी की कहानी बयां कर रहा है। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की की रूस से बातचीत पेशकश के बाद युद्ध थमने की कुछ उम्मीदें बंधी हैं, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बातचीत के लिए शर्तें रखकर इस पूरी कवायद पर 'सस्पेंस' पैदा कर दिया। पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन को नाटो से दूरी बनानी होगी, साथ ही सत्ता सेना को अपने हाथ में लेना होगी। क्रीमिया को रूस का हिस्सा मानना होगा। इसी बीच, क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल बातचीत मुमकिन नहीं है। #RussiaUkraineWar #RussiaUkraineConflict #RussiaVsUkraine #RussiaUkraineCrisis #Russia #Ukraine #NATO #VladimirPutin #VolodymyrZelenskyy वहीं, यूक्रेन को मदद का भरोसा दिलाकर बुरे वक्त में पीछे हटने वाला NATO अब नसीहत की मुद्रा में आ गया। उसने कहा कि रूस आगे गंभीर परिणाम चुकाएगा। नाटो ने कहा कि हम रूस के हमले की निंदा करते हैं और यूक्रेन को राजनीतिक मदद देंगे। हमारी यूक्रेन संकट पर नजर है। नाटो ने रूस को आगे गंभीर परिणाम चुकाने की चेतावनी देते हुए कहा कि वह युद्ध तत्काल रोके और यूक्रेन से बातचीत करे। इस बीच, काउंसिल ऑफ यूरोप ने रूस को काउंसिल की सदस्यता से सस्पेंड कर दिया है। हालांकि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि रूस, पड़ोसी देश यूक्रेन पर 'कब्जा' नहीं करना चाहता और पुतिन के आह्वान पर यूक्रेन की सेना के हथियार डालने के बाद मॉस्को यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार है। Visit our Website : https://hindi.webdunia.com/ Like us on Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Follow us on Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ Ukraine russia border, Russia vs ukraine war update, Russia vs ukraine, Ukraine vs russia, Ukraine war, Ukraine conflict, Ukraine crisis, Ukraine russia news, Breaking Hindi News, Webdunia Hindi रूस का यूक्रेन पर वॉर, रूस यूक्रेन विवाद, यूक्रेन संकट, यूक्रेन पर हमला, पुतिन, रूस लेटेस्ट अपडेट न्यूज, रूस यूक्रेन न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़