Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Video Gallery

लालच से बचो | Kids story in Hindi | Moral Story | Hindi Kahani | Cartoons for Kids | Lalach ka fal

रामू एक ग्वाले का बेटा था। रोज सुबह वह अपनी गायों को चराने जंगल में ले जाता। हर गाय के गले में एक-एक घंटी बंधी थी। जो गाय सबसे अधिक सुंदर थी उसके गले में घंटी भी अधिक कीमती बँधी थी। एक दिन एक अजनबी जंगल से गुजर रहा था। वह उस गाय को देखकर रामू के पास आया, “यह घंटी बड़ी प्यारी है! क्या कीमत है इसकी?” “बीस रुपए।” रामू ने उत्तर दिया। “बस, सिर्फ बीस रुपए! मैं तुम्हें इस घंटी के चालीस रुपए दे सकता हूँ।’ “ सुनकर रामू प्रसन्न हो उठा। झट उसने घंटी उतारकर उस अजनबी के हाथ में थमा दी और पैसे अपनी जेब में रख लिये। अब गाय के गले में कोई घंटी नहीं थी। घंटी की टुन टुन से उसे अंदाजा हो जाया करता था। अतः अब इसका अंदाजा लगाना रामू के लिए मुश्किल हो गया कि गाय इस वक्त कहाँ चर रही है। जब चरते-चरते गाय दूर निकल आई तो अजनबी को मौका मिल गया। वह गाय को अपने साथ लेकर चल पड़ा। #KidsStory #MoralStory #KidsStoryHindi #Lalachkafal Visit our Website : http://hindi.webdunia.com/ Like us on Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Follow us on Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/