Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Video Gallery

Aurangzeb Tomb: औरंगजेब की कब्र पर सियासत, हिंसा में झुलसा महाराष्ट्र का शांत शहर Nagpur

महाराष्ट्र का शांत शहर नागपुर भी इस बार हिंसा की आग में झुलसने से नहीं बच पाया। कहा जा रहा है कि 300 साल के इतिहास में कभी ऐसा मौका नहीं आया जब हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोग आमने-सामने हुए हों। इस हिंसा के बाद ऐसा लग रहा है कि मानो सदियों से कब्र में दफन आततायी औरंगजेब एक बार फिर खड़ा हो गया है। कुछ अफवाहों से शुरू हुई हिंसा ने बड़ा रूप ले लिया। पथराव हुआ, वाहन जला दिए गए, एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। ‍हिंसा में डीसीपी स्तर के तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। जिस तरह अफवाह फैलाई गई, उसे देखकर लगता है कि इस हिंसा को बहुत सुनियोजित तरह से अंजाम दिया गया। अफवाहों में कहा गया कि एक पवित्र ग्रंथ को नकुसान पहुंचाया गया, आयतें लिखी हुई चादर को भी जलाया गया। हिंसा को लेकर सरकार और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, जब अफवाहें फैली तो समय रहते पुलिस एक्शन में क्यों नहीं आई? यदि पुलिस समय रहते सक्रिय हो जाती तो शायद यह घटना होती ही नहीं या फिर इतना बड़ा रूप नहीं लेती। हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान की फेसबुक आईडी से कई बांग्लादेशी और पाकिस्तानी अकाउंट्स को फॉलो किया गया था। इससे यह आशंका भी व्यक्त की जा रही है कि इस हिंसा के पीछे बाहरी संगठनों का भी हाथ हो सकता है। #sanjayraut #sanjayrautonAurangzeb #sanjayrautnews #breakingnews #nagpurviolence #nagpurnews #maharashtra #cmdevendrafadanvis #muslims #bangladesh अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en