Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Video Gallery

Heat Wrecks in Mumbai: मुंबई में गर्मी का कहर, अहमदाबाद की ये तरकीब बचा सकती है जान!

पिछले कुछ वर्षों में मुंबई में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ा है। 2022 में, मुंबई में मार्च का औसत अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था, जो 2023 में बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस हो गया। 2024 में यह और चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया, जब अप्रैल में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। अहमदाबाद ने 2013 में भारत की पहली हीट एक्शन योजना शुरू की थी, जो गर्मी से निपटने में बेहद प्रभावी साबित हुई। अहमदाबाद ने गर्मी से निपटने के लिए जो तरीके अपनाए, वे मुंबई के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। वहां पार्क सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक खुले रहते हैं, ताकि लोग दोपहर की तपिश में छांव तलाश सकें। मॉल्स, सार्वजनिक स्थानों और पार्कों को ठंडक देने वाले केंद्रों में बदला गया है। इसके अलावा, बस स्टॉप, स्कूलों और रिक्शा चालकों के लिए मुफ्त ORS का इंतजाम है। हर दिन करीब 7 लाख बस यात्रियों को यह सुविधा राहत देती है। नतीजा? 2010 में जहां हीटवेव ने 1344 लोगों की जान ली थी, वहीं 2022 में यह आंकड़ा 50 से भी नीचे आ गया। #weatherupdate #imd #delhi #delhincrweatherupdates #weather #weathernews #imd #pollution #weatherforecasttoday #imd #DelhiPollution #AirQualityIndex #AQI #CentralPollutionControlBoard #CPCB #hindinews अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en