Ram Navami: रामनवमी पर मुंबई से नेपाल तक बवाल, दर्जनों लोग गिरफ्तार
'रामहि केवल प्रेमु पिआरा, जानि लेउ जो जान निहारा।' अर्थात प्रभु राम को केवल प्रेम ही प्यारा है जिसे जानना हो वो जान ले। लेकिन उन्हीं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्मदिन रामनवमी पर नफरत और हिंसा को जो खेल रचा गया, उसे देखकर इंसानियत शर्मसार हो गई। समाज के इन दुश्मनों ने रामनवमी और राम के आदर्शों के अर्थ ही बदल दिए। पश्चिम बंगाल के हावड़ा से लेकर महाराष्ट्र के संभाजीनगर, मुंबई, बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ आदि स्थानों पर हिंसा की घटनाएं हुईं। इतना ही नहीं, पड़ोसी देश नेपाल में भी रामनवमी पर इस बार जमकर हंगामा हुआ।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर के काजीपाड़ा इलाके में रामनवमी की शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान आगजनी और पथराव की घटनाएं हुईं। अगले दिन शुक्रवार को भी पुलिसकर्मियों पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियों का इस्तेमाल करना पड़ा और पथराव में कम से कम 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
#WestBengalViolence #Ramnavmi #HowrahViolence #StonePelting #Weather #RainFall #H3N2virus #InfluenzaVirus #RahulGandhi #DefamationCase #LokSabha #Politics #AmritpalSingh #Khalistan #Khalistani #WebduniaHindi #WDNow #HindiNews
इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस से बात की और स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आरोप लगाया कि हावड़ा में हुई हिंसा के लिए भाजपा और अन्य दक्षिणपंथी संगठन जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन सभी लोगों की मदद करेगी जिनकी संपत्तियों को झड़पों के दौरान नुकसान पहुंचा है।
उधर, महाराष्ट्र के संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) में भी रामनवमी के दिन हिंसक घटनाएं हुईं। उपद्रवियों ने वाहनों को आग लगा दी। हिंसा में घायल 1 व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। मुंबई के मालवानी इलाके में भी रामनवमी के जुलूस के दौरान 2 समूहों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने करीब 300 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बिहार के रोहतास और नालंदा जिले के मुख्यालय क्रमश: सासाराम और बिहार शरीफ में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। सासाराम के शाह जलाल पीर, सोना पट्टी, कादिर गंज और नवरत्न पीर जैसे इलाकों में आक्रोशित भीड़ ने कई दुकानों और वाहनों को जला दिया। पत्थरबाजी में दो पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के बिहार शरीफ में भी गगन दीवान, मंसूर नगर और नबी नगर में झड़पें होने के बाद धारा-144 लागू कर दी गई है। यहां 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
गुजरात के वड़ोदरा शहर में रामनवमी के 2 जुलूसों पर पथराव किया गया जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। पहली घटना फतेहपुरा इलाके में हुई, वहीं दूसरी घटना पास के कुंभरवाड़ा में हुई। हिंसा की इन घटनाओं के अलावा मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रामनवमी पूजा के दौरान हुए हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बावड़ी की छत गिरने के कारण हुआ। इससे वहां मौजूद सभी लोग बावड़ी में गिर गए। दूसरी ओर राजस्थान के कोटा में रामनवमी समारोह के दौरान करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई।
अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/utility
सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/entertainment
देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/
ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-
https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ
वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं-
Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/
Twitter : https://twitter.com/webduniahindi
Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/
वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en