Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या मच्छरों के काटने से फैलेगा कोरोना वायरस...जानिए सच...

हमें फॉलो करें क्या मच्छरों के काटने से फैलेगा कोरोना वायरस...जानिए सच...
, शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (12:41 IST)
गर्मी का मौसम आने वाला है। तापमान बढ़ने के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर कोई मच्छर कोरोना वायरस के किसी मरीज को काटने के बाद किसी अन्य व्यक्ति को काटेगा, तो क्या उस व्यक्ति को भी कोरोना वायरस हो सकता है। इस सवाल का जवाब जानने से पहले देखते हैं कि यूजर्स क्या लिख रहे हैं-





 
सच क्या है-
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि फिलहाल ऐसी कोई सूचना या सबूत नहीं है, जिससे यह कहा जा सके कि मच्छरों से कोरोना वायरस फैल सकता है। ये वायरस शरीर की श्वसन प्रणाली पर हमला करता है। इससे ग्रसित व्यक्ति जब खांसता या छींकता है तो उससे बनने वाली अति सूक्ष्म बूंदों के जरिये ये वायरस आसपास मौजूद लोगों के शरीर में पहुंच जाता है। इसके अलावा लार के जरिये भी ये वायरस फैलता है। लिहाजा कोरोना वायरस से बचने के लिए उस व्यक्ति से दूर रहें, जो खांस या छींक रहा हो।
 
webdunia
WHO ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर भी कोरोना वायरस से जुड़ी अफवाहों का सच बताया है। आप कोरोना वायरस से संबंधित हर जानकारी WHO की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
 
WHO ने कोरोनवायरस को महामारी घोषित कर दिया है। दुनियाभर में अब तक 4,984 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी इस खतरनाक बीमारी से पहली मौत की पुष्टि हो गई है। गुरुवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 साल के मरीज की मौत हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना वायरस : अमेरिका के ओहियो और मैरीलैंड में स्कूल बंद रहेंगे