Publish Date: Fri, 29 Jun 2018 (15:11 IST)
Updated Date: Fri, 29 Jun 2018 (17:29 IST)
आपको याद है पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब.. जिनका कई सालों पहले ईद के मौके पर कराची रेलवे स्टेशन पर रिपोर्टिंग का वीडियो वायरल हुआ था। सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने भी उनका किरदार निभाते हुए रेलवे स्टेशन वाले सीन में जान डाल दी थी। चांद नवाब की रिपोर्टिंग का एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
1 मिनट 46 सेकंड के इस वीडियो में वह रिपोर्टिंग करते वक्त कई बार लाइनें भूलते नजर आते हैं, जिसके बाद उन्हें कई टेक लेने पड़ते हैं। इसमें वह करांची के पान से संबंधित रिपोर्टिंग करते नजर आ रहे हैं। पूरा वीडियो खत्म हो जाता है, लेकिन चांद नवाब अपनी रिपोर्टिंग पूरी नहीं कर पाते।
आपको बता दें कि चांद नवाब एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल के रिपोर्टर हैं और अपनी रिपोर्टिंग के कारण पहले भी चर्चा में आ चुके हैं। इससे पहले ईद के मौके पर रेलवे स्टेशन पर उनकी तरफ से की गई रिपोर्टिंग को लोगों ने बहुत पसंद किया था। वह कराची रेलवे स्टेशन के पास रिपोर्टिंग कर रहे थे और इस दौरान उन्हें वहां से गुजर रहे लोगों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। वह इतना परेशान हुए कि उन्हें कई बार रीटेक भी लेना पड़ा।