ganesh chaturthi

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या शहीदों का शव लाने के लिए भारतीय सेना ने दिखाया सफेद झंडा...जानिए सच...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian army
, बुधवार, 23 अक्टूबर 2019 (13:10 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना ने LoC पर पाकिस्तानी आर्मी की फायरिंग में शहीद हुए अपने सैनिकों की लाशें उठाने के लिए सफेद झंडा दिखाया। यह वीडियो पाकिस्तान में काफी शेयर किया जा रहा है।
 
क्या है वायरल-
 
ट्विटर यूजर जाहिद सिद्दीकी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा मारे गए अपने सैनिकों के शवों को उठाने के लिए सफेद झंडा दिखाया।’

 
यह वीडियो अब तक 73 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। 1300 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है और 2800 लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
 
वीडियो में कुछ सैनिक सफेद झंडा लिए शव ले जाते दिख रहे हैं। बता दें कि सफेद झंडा संघर्षविराम या आत्मसमर्पण के लिए दिखाया जाता है।
 
क्या है सच- 
 
सफेद झंडे दिखाने का यह वीडिया भारतीय सेना का नहीं बल्कि पाकिस्तानी सेना का है और यह पिछले महीने का है।
 
कई भारतीय ट्विटर यूजर्स ने भी सिद्दीकी को बताया कि उन्होंने जो वीडियो ट्वीट किया है उसमें पाकिस्तानी सेना सफेद झंडा दिखा रही है।
 
वेबदुनिया ने भी इस घटना पर रिपोर्ट पब्लिश की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 10-11 सितंबर को भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन की जवाबी कार्रवाई के तहत पाकिस्तान के दो सैनिकों को पीओके के हाजीपुर सेक्टर में मार गिराया था। फिर पाकिस्तानी सेना ने सफेद झंडा दिखाया और अपने सैनिकों के शव वापस ले गए।
 
न्यूज एजेंसी ANI ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया था।


 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि अपने सैनिकों के शव ले जाने के लिए सफेद झंडा दिखाते सैनिक पाकिस्तान के हैं, न कि भारतीय सेना के।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कनाडा में जस्टिन ट्रूडो की सरकार को बचाएंगे भारतवंशी जगमीत सिंह...