Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

#WebViral 'इस इंडियन को निकालो' हुआ वायरल, पाकिस्तान को इंडियन से परेशानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें is indian ko nikalo
उरी अटैक ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच की कड़वाहट को गहरा कर दिया है। यह गहराई इतनी हो गई कि एक भारतीय पत्रकार को पाकिस्तान में एक प्रेस कांफ्रेस से 'इंडियन' कहकर बाहर निकालने की बात कही गई। जानिए क्यों सोशल मीडिया पर 'इस इंडियन को निकालो' जमकर वायरल हो रहा है। 

\
 
 
न्यूयोर्क में एनडीटीवी की पत्रकार नम्रता बरार को पाकिस्तान के फॉरेन सेकेटरी अहमद चौधरी की प्रेस कांफ्रेस के दौरान बाहर जाने को कहा गया। 'इस इंडियन को निकालो' वह शब्द थे जिनका वहां इस्तेमाल किया गया। नम्रता बरार ने स्वयं ट्वीट के जरिए इस घटना के बारे में जानकारी दी। 

webdunia


photo courtsey : twitter
 
रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रेस कांफ्रेस में किसी भारतीय को शामिल होने की इजाजत नहीं थी। यह पाकिस्तान के द्वारा रखी गई थी। जैसे ही इस घटना की खबर सोशल मीडिया पर पहुंची, 'इस भारतीय को निकालो' जमकर ट्रेंड करने लगा। जहां कुछ भारतीयों को खासी नाराजगी है, कुछ इसे पाक का मजाक बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सड़क हादसे के बाद रिहा हुए क्रिकेटर कुलशेखरा