Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Fact Check: क्या मुंबई इंडियंस के IPL जीतने की खुशी में Jio दे रहा 499 रुपये का free recharge? जानिए सच

हमें फॉलो करें Fact Check: क्या मुंबई इंडियंस के IPL जीतने की खुशी में Jio दे रहा 499 रुपये का free recharge? जानिए सच
, शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (14:48 IST)
हाल ही में आईपीएल टूर्नामेंट समाप्त हुआ है। पिछले साल की विजेता टीम मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस सबसे कामयाब टीम है जिसने सबसे ज्यादा 5 बार ये खिताब जीता है। अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के IPL जीतने की खुशी में नीता अंबानी की तरफ से 99 हजार जियो यूजर्स को 499 रुपये का दो महीने वाला रिचार्ज मुफ्त दिया जा रहा है।

क्या है वायरल-

वायरल मैसेज में लिखा है- ‘JIO IPL ऑफर MI (मुंबई इंडियंस) को फाइनल जितने की खुशी में मुंबई इंडियन की मालकिन नीता अंबानी ने 99 हजार Jio यूजर को 499 का 2 महीने वाला रिचार्ज फ्री में देने का वादा किया है तो अभी निचे नीले रंग की लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्ज करे। आगे कहा गया है कि अगर आपके पास Jio की सिम नहीं है तो आप अपने किसी दोस्त या किसी घर के किसी भी जिओ सिम को रिचार्ज कर सकते हो।’ इस मैसेज के साथ एक लिंक शेयर किया जा रहा है।

क्या है सच-

वेबदुनिया ने वायरल मैसेज के संबंध में जियो से संपर्क किया। जब हमने इस मैसैज के बारे में लिखा तो जियो केयर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब देते हुए बताया कि जियो ऐसे मैसेज और कॉल नहीं करता है। जियो केयर्स के मुताबिक, सारे जियो ऑफर्स की जानकारी माय जियो ऐप या Jio।com पर उपलब्ध हैं।



वेबदुनिया पहले भी जियो के फ्री रिचार्ज के नाम पर क्लिकबेट और स्पैम लिंक से जुड़े दावों की पड़ताल कर चुका है।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि मुंबई इंडियंस के IPL जीतने पर जियो 499 वाला रिचार्ज मुफ्त नहीं दे रहा है। वायरल मैसेज फेक है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

...तो क्या सुशील मोदी नहीं रहेंगे बिहार के डिप्टी सीएम