Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

#WebViral 8 मुस्लिमों ने किया हिन्दू बुजुर्ग का अंतिम संस्कार

Advertiesment
हमें फॉलो करें muslim youth
एक मुस्लिम सदस्यों के ग्रुप ने अजनबी हिंदु बुजुर्ग का अंतिम संस्कार हिन्दू  धर्म के अनुसार किया। उनका यह कार्य सोशल मीडिया पर जमकर सराहा जा रहा है। पुरूष की मृत्यु देर रात सुनसान जगह पर हो गई थी। 


 
 
महाराष्ट्र में मंबरा के मुस्लिम युवाओं ने इंसानियत और अच्छाई की मिसाल पेश की। 65-साल के कदम की मृत्यु देर रात कौंसा में हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार के लिए उसकी वृद्ध पत्नी के अलावा कोई नहीं था। ऐसे में 8 सद्स्यों वाले एक ग्रुप ने उसके अंतिम संस्कार का जिम्मा अपने उपर ले लिया।  
 
रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने हिंदु रीति-रिवाज निभाने के लिए सभी जरूरी सामान खरीदा और चिता तैयार की। इसके बाद सुबह 3 बजे, लाश को शमशान घाट ले गए। जहां उन्होंने उस बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संदीप कुमार के निजी सचिव से फिर हुई पूछताछ