Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या मनमोहन सिंह को अपना बर्थडे केक खुद काटने की भी आजादी नहीं...जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच...

हमें फॉलो करें क्या मनमोहन सिंह को अपना बर्थडे केक खुद काटने की भी आजादी नहीं...जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच...
, सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (15:40 IST)
हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने अपना 87वां जन्मदिन मनाया है। अब उनके जन्मदिन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मनमोहन सिंह की केक काटने में मदद करते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मनमोहन सिंह को अपना जन्मदिन का खुद केक काटने की भी आजादी नहीं है।
 
क्या है वायरल?
 
ट्विटर यूजर @shefvaidya ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘जब तक राहुल गांधी हाथ न बढाएं मनमोहन सिंह को अपने जन्मदिन का केक खुद काटने का अधिकार तक नहीं है! सोचिए उन्होंने 10 साल तक सरकार कैसे चलाई होगी!!’


 
इस वीडियो को इसी तरह के दावों के साथ कई अन्य यूजर्स ने फेसबुक और ट्विटर दोनों प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।


 
क्या है सच?
 
हमने गूगल क्रोम एक्सटेंशन InVID के जरिये वीडियो के कीफ्रेम्स निकाले और उनको रिवर्स इमेज सर्च के जरिये ढूंढा, तो हमें कांग्रेस नेता शशि थरूर का एक ट्वीट मिला, जिसमें उन्होंने मनमोहन सिंह और राहुल गांधी द्वारा केक काटने की तस्वीर शेयर की थी। देखें ट्व‍ीट-
 

थरूर के ट्वीट से पता चला कि ये वीडियो पिछले साल कांग्रेस के स्थापना दिवस का है।
 
इसके अलावा, कई न्यूज रिपोर्ट भी मिलीं। इन रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मिलकर केक काटा।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल वीडियो कांग्रेस के स्थापना दिवस का है, न कि मनमोहन सिंह के जन्मदिन का। लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से वीडियो को गलत संदर्भ में शेयर किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

InxMediaCase : पी चिदंबरम को हाईकोर्ट से लगा झटका, खारिज हुई जमानत याचिका