Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही लड़की को मां ने जड़ा थप्पड़...जानिए वायरल वीडियो का सच...

हमें फॉलो करें क्या CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही लड़की को मां ने जड़ा थप्पड़...जानिए वायरल वीडियो का सच...
, शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (12:51 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़के-लड़कियों का एक ग्रुप सड़क पर तालियां बजाकर डांस कर रहा है, तभी अचानक एक महिला आती है और एक लड़की को थप्पड़ मार देती है। दावा किया जा रहा है कि एंटी-CAA प्रदर्शन में शामिल होने से नाराज मां ने अपनी बेटी को थप्पड़ जड़ दिया।
 
क्या है वायरल-
 
ट्विटर अकाउंट @swamisaranamm ने 23 सेकंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- जब एक CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रही लड़की की मुलाकात अपनी मां से हुई।


इस वीडियो को एक हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है और ढ़ाई हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
 
यह वीडियो ट्विटर ही नहीं फेसबुक पर इसी प्रकार के दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
 
webdunia
क्या है सच- 
 
हमने ‘Mother slaps daughter’ कीवर्ड की मदद से इंटरनेट पर सर्च किया तो हमें यह वीडियो यूट्यूब पर मिला, जिसे 2016 में अपलोड किया गया था। इसका टाइटल था- ‘Caught on Cam: Mother slaps daughter for dancing in flash mob in Kerala’।
 
हमने इस खबर को इंटरनेट पर सर्च किया, तो हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिली। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना केरल के कुन्नूर जिले के पयानूर बस स्टैंड की है। लड़की को थप्पड़ मारने वाली महिला उसकी मां थी जो बेटी को क्लास बंक कर दोस्तों के साथ डांस करते देख नाराज हो गई थी।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पया गया है कि वायरल वीडियो चार साल पुराना है। इसका CAA-NRC के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों से कोई लेना-देना नहीं है।

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेंगलुरु में CAA समर्थकों पर हमला, 6 SDPI समर्थक गिरफ्तार