Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Coronavirus: क्या रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने लोगों को घरों में बंद रखने के लिए सड़कों पर छोड़े 800 शेर और बाघ...जानिए सच...

Advertiesment
हमें फॉलो करें coronavirus
, सोमवार, 23 मार्च 2020 (16:30 IST)
कोरोना वायरस के कारण कई देशों के शहरों को लॉकडाउन कर दिया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लोगों से कोरोना वायरस के कारण घरों में रहने की अपील कर रहे हैं लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं। इसलिए उन्होंने वहां की सड़कों पर 800 शेर और बाघ छोड़ दिए हैं। इस दावे के साथ एक तस्वीर भी शेयर की जा रही है, जिसमें सड़क पर घूमता एक शेर दिख रहा है।

क्या है वायरल-

तस्वीर शेयर कर ट्विटर यूजर Nasir Chinioti ने लिखा- पुतिन ने रूस के लोगों को दो विकल्प दिए या तो वे दो हफ्ते के लिए घरों में रहे या फिर 5 साल के लिए जेल में। बीच का कोई रास्ता नहीं है। लोग घर से न निकले इसलिए पुतिन ने सड़कों पर 800 शेर और बाघ छोड़ दिए हैं।



यह पोस्ट अब तक साढ़े आठ हजार से अधिक बार रीट्वीट हो चुका है।

क्या है सच-

रूस में इस तरह का कोई आदेश राष्ट्रपति पुतिन की तरफ से नहीं दिया गया है। वायरल तस्वीर साल 2016 में डेली मेल में छपी थी। यह तस्वीर दक्षिण अफ्रीका की है, जब अप्रैल 2016 में जोहांसबर्ग में एड फिल्म की शूटिंग के लिए एक शेर को रिहायशी इलाकों में लाया गया था।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि रूस में लोगों को घर में बंद रखने के लिए पुतिन द्वारा सड़कों पर शेर छोड़ने का दावा फेक है।

webdunia


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona Virus : देश के बड़े हिस्से में Lockdown, 31 मार्च तक रहेगा बंद