Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

#WebViral सुषमा स्वराज ने कराई पाकिस्तानी लड़कियों की सुरक्षित वापसी, जीते लोगों के दिल

हमें फॉलो करें #WebViral सुषमा स्वराज ने कराई पाकिस्तानी लड़कियों की सुरक्षित वापसी, जीते लोगों के दिल
जब से सुषमा स्वराज भारत की विदेशमंत्री नियुक्त हुई हैं, सारे देश और दुनिया में लोगों का दिल  जीत रही हैं। खासतौर पर सोशल मीडिया पर उनके प्रति लोगों का प्यार न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों से भी साफ नजर आता है। पिछले कई ऐसे मौके रहे हैं जब स्वराज ने अपनी जिम्मेदारियों से भी पृथक कामों को विशेष जिम्मेदारी के साथ निभाया है। ऐसे लोगों की मदद की है जो बहुत ही अधिक जरूरत में थे। 

 
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ चुका है। ऐसे समय में भी विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान से भारत आए लड़कियों के एक ग्रुप के लिए कुछ ऐसा किया कि चारों तरफ उनकी वाह वाह होने लगी। खासतौर पर पाकिस्तान से भी लोग उनके शुक्रगुजार हैं। जो उन्होंने देशों के बीच तनाव को तांक पर रखकर कुछ किया ऐसा जो है तारीफ के काबिल। 
 
सोशल मीडिया पर स्वराज के एक खासकाम की जमकर चर्चा हो रही है। पाकिस्तान की लड़कियों की सुरक्षा के साथ वापसी में स्वराज के योगदान की जबरदस्त सराहना की जा रही है। जानिए आखिर क्या किया विदेशमंत्री ने इतना खास जो पाक से आ रहे हैं उनके लिए बधाई और शुक्रिया संदेश। 

सुरक्षित देश वापसी पर पाकिस्तानी लड़की ने किया भारतीय विदेशमंत्री को तहेदिल से शुक्रिया। 

webdunia
 
एक महिलाओं का अंडर-19 डेलेगेशन (चंडीगढ़) भारत आया था। जिसकी तनावभरे माहौल में पूरी सुरक्षा के साथ वापसी का जिम्मा लिया विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने और जीत लिए लोगों के दिल।  

webdunia

 


सुषमा स्वराज ने भी तुंरत पाकिस्तानी लड़की के संदेश का दिया जवाब। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रद्द नहीं होगा भारत-न्यूजीलैंड इंदौर टेस्ट