Webdunia City Jharkhand Ranchi %e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1 %e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6 111120500135_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झारखंड,बंद

Advertiesment
रांची
खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति देने के विरोध में केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ आज विभिन्न व्यापारिक संगठनों और विपक्षी दलों के आह्वान पर आयोजित झारखंड बंद का व्यापक असर रहा। झारखंड की राजधानी रांची में आज सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों का आवागमन बहुत सीमित रहा। दुकाने और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। शहर के मुख्य मार्ग, सर्कुलर रोड, हिनू, कांके रोड, कोकर क्षेत्र एवं अन्य प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। स्कूल-कॉलेजों को इस बंद से अलग रखा गया था। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सज्जन सर्राफ ने कहा कि फेडरेशन भारत में इस तरह की निवेश की छूट का विरोध करता है। इसके विरोध में झारखंड में व्यवासायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश के अपने फैसले को वापस ले। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि केंद्र सरकार की यह नीति अदूरदर्शी है। इसका खुदरा व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।


कैबिनेट की बैठक, राज्यकर्मियों को बढ़ा वेतन

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक आज प्रोजेक्ट भवन में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीतकालीन सत्र 19 से 22 दिसंबर के बीच होगा। कैबिनेट ने राज्य कर्मियों को यात्रा भत्ता में संशोधन करने का निर्णय लिया है। अब ए कर्मियों की श्रेणी के यात्रा भत्ता 260 रुपये के स्थान पर 600 रुपया मिलेगा। राज्य सरकार ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर को निःशुल्क 32 एकड़ गैरमजरूआ जमीन हस्तांतारित करने का निर्णय लिया गया है। वहीं महाकुल जाति को पिछड़ा वर्ग 2 में शामिल करने का भी निर्णय लिया।


दो नक्सली गिरफ्तार

रांची। गुमला पुलिस ने बुधवार की देर रात रायडीह थाना के जोरोजाम जंगल से पीएलएफआई के दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों पीएलएफआई के सब जोनल कमांडर मंगल नगेशिया दस्ते के सदस्य हैं। पुलिस इन दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि नक्सलियों ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi