यहां के उपजेल में कैदी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बैरिक नंबर 1-2 में कैदी सुरेश नगपुरे के साथ 7 अन्य कैदियों ने मारपीट की। कैदी सुरेश नगपुरे के अनुसार उसके साथ सोनू, पवन, ललित, इंद्रजीत, जगदीश, विनोद, कालू नामक कैदियों ने मारपीट की। कैदी सुरेश नगपुरे ने बताया कि इन कैदियों ने उससे पैसों की मांग की। वहीं मारपीट में घायल कैदी सुरेश नगपुरे पर नंबरदार श्रीकांत सोरले ने आरोप लगाया है कि कैदी सुरेश नगपुरे एक अन्य कैदी जगदीश नगपुरे नामक कैदी के साथ आप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। जिसके चलते उसे समझाइश दी गई है, बेरहमी से नहीं पीटा गया है। उपजेल प्रबंधन इस मामले को दबाने की कोशिश में लगा है। शुक्रवार को कैदियों में मारपीट के बावजूद सोमवार तक कैदी सुरेश नगपुरे का जेल प्रबंधन ने मुलायजा नहीं कराया और न ही मामले की स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
इनका कहना है
मुझे घटना के संबंध में रविवार को जानकारी प्राप्त हुई। जिसके चलते कैदियों को अलग-अलग कर दिया गया है। कैदी का मुलायजा कराने डॉक्टर को बुलाया गया है। फिलहाल घटना की थाने में सूचना नहीं दी गई है।
सत्यवान मिश्रा,जेल अधीक्षक