Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ममता बनर्जी ने खेला 'धर्म' कार्ड, भाजपा आई तो बोलना पड़ेगा जय श्रीराम

हमें फॉलो करें ममता बनर्जी ने खेला 'धर्म' कार्ड, भाजपा आई तो बोलना पड़ेगा जय श्रीराम
, बुधवार, 17 मार्च 2021 (15:43 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने 'धर्म' का सहारा लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो आप अपने 'धर्म' का पालन नहीं कर पाएंगे। आपको यहां जय श्रीराम बोलना पड़ेगा। 
झारग्राम की रैली में ममता दीदी ने कहा कि भाजपा को भूलकर भी वोट न दें। यदि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो आपको जय श्रीराम कहना पड़ेगा। आप जय सियाराम नहीं बोल पाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान राम भी मां दुर्गा की पूजा करते थे। 
 
ममता ने कहा कि मुझे अपने जीवन में कई बार पीटा गया है। पहले मुझे सीपीएम पीटा करती थी, अब भाजपा वाले पीट रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीपीएम के लोग ही अब भाजपा में चले गए हैं। टीएमसी के भी कुछ गद्दार और लालची लोग भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता घायल हो गई थीं। उस समय उन्होंने अपनी चोट के लिए साजिश का आरोप लगाया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल कांग्रेस ने छोड़ा राजग का साथ, जोसेफ के नेतृत्व वाली कांग्रेस से मिलाएगा हाथ