Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लड़कियों की पसंद माचो या क्लीन शेव

Advertiesment
हमें फॉलो करें लड़की
- प्रियंका पांडेय पाडलीक

ND
SUNDAY MAGAZINE
अपने मिस्टर राइट को लेकर भला कौन-सी महिला सपने नहीं संजोती ? किसी को माचोमैन पसंद है तो किसी को क्लीन शेव। आखिर दाढ़ी रखने या नहीं रखने का निर्णय भी व्यक्तित्व का ही हिस्सा है।

हाल ही में पुरुषों के उत्पाद बनाने वाली कंपनी 'जीलेट' ने बाजार में अपने रेजर के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों - नेहा धूपिया, मीनिषा लांबा और मुग्धा गोडसे की सहायता से 'शेव इंडिया' अभियान की शुरुआत की है। बॉलीवुड की सेक्स सिंबल मानी जाने वाली इन अभिनेत्रियों ने इस अभियान के तहत खुलकर अपने सपनों के राजकुमार की चर्चा की है और माना है कि उनका 'मिस्टर राइट' परफेक्ट क्लीन शेव है।

भले ही उनका हाल-ए-दिल जीलेट के ब्रांडिंग कैंपेन का हिस्सा हो पर इससे यह चर्चा तो निकल ही चली है कि आखिर महिलाओं को किस तरह के पुरुष अधिक भाते हैं - माचोमैन या क्लीन शेव जेंटलमैन ? ऐसा देखा गया है कि महिलाएँ प्रायः किसी सेलिब्रिटी के नए लुक से प्रभावित होती हैं। भले ही वह फिल्म के किसी किरदार के माफिक बनाया गया लुक ही क्यों न हो। तो दूसरी ओर किसी क्रिकेट खिलाड़ी के लुक से।

webdunia
ND
ND
कई बार महिलाएँ अपने सपनों के राजकुमार में फिल्मी अभिनेताओं के लुक ढूँढ़ती हैं और हमसफर के प्रति उनकी पसंद-नापसंद में इसकी खास भूमिका होती है। फिल्म 'चक दे इंडिया' का शाहरुख खान हो या 'सिंह इज किंग' के अक्षय कुमार या फिर 'गजनी' के आमिर खान- पुरुषों के हलके बीयर्ड लुक या गहरे बीयर्ड लुक और क्लीन शेव लुक का चलन समय-समय पर दिखता है और सराहा भी जाता है।

यह विषय कई बार अनुसंधान के लिए शोध संस्थाओं द्वारा उठाया जाता है और समय-समय पर कई सर्वेक्षण भी इस सिलसिले में किए गए हैं। इससे महिलाओं की पसंद-नापसंद का पता लगाने की कोशिश की गई है। हाल ही में ए.सी. नीलसन द्वारा चारों मेट्रो शहर में एक हजार प्रतिभागियों पर कराए गए सर्वेक्षण में पाया गया है कि 80 प्रतिशत भारतीय महिलाएँ क्लीन शेव पुरुषों के प्रति ज्यादा आकर्षित होती हैं।
वहीं 85 प्रतिशत महिलाएँ दाढ़ी-मूँछ रखने वाले पुरुषों को अपेक्षाकृत आलसी मानती हैं। तो 57 प्रतिशत महिलाओं ने यह भी माना है कि उनके सपनों के राजकुमार दाढ़ी-मूँछ रखने वाले माचोमैन ही हैं। सपनों का यह राजकुमार कैसा हो, इस बारे में अभिनेत्री मीनिषा लांबा का मानना है कि भले ही हल्की दाढ़ी का फैशन युवाओं के बीच पिछले कुछ सालों में खूब परवान चढ़ा हो पर आमतौर पर कोई भी लड़की अपने दूल्हे को क्लीन शेव ही देखना पसंद करेगी।

webdunia
ND
SUNDAY MAGAZINE
वहीं लांचिंग के दौरान नेहा धूपिया ने खुलकर कहा था कि यदि महिलाएँ अपनी साज-सज्जा पर घंटों व्यतीत कर सकती हैं तो पुरुष महज पाँच मिनट अपनी शेव को क्यों नहीं दे सकते हैं, खुद को साफ-सुथरा और सुसज्जित क्यों नहीं रख सकते हैं ! बहुत-सी महिलाएँ नेहा के इस बयान से सहमति रखती होंगी पर कुछ युवतियाँ ऐसी भी हैं जो अपने जीवनसाथी के रूप में चॉकलेटी लुक की जगह रफ एंड टफ लुक पर फिदा होती हैं।

इस बारे में पूछने पर एम. फिल की छात्रा मीनाक्षी सिंह ने बताया, 'मुझे लगता है कि पुरुषों का लुक उनके व्यक्तित्व और डील-डौल के हिसाब से होनी चाहिए। किसी पर बीयर्ड का लुक अच्छा लगता है और कोई क्लीन शेव। जहाँ तक मेरी पसंद का सवाल है तो मुझे हलकी दाढ़ी वाले पुरुष अधिक आकर्षक लगते हैं क्योंकि दाढ़ी से चेहरे पर एक मेच्योर और माचो लुक झलकता है।'

शायद यही वजह है कि अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की तर्ज पर हल्की बीयर्ड भी पुरुषों में काफी प्रचलित है। सर्वेक्षण में महिलाओं से उनके जीवनसाथी के लुक के साथ-साथ फिल्मी कलाकारों पर भाने वाले लुक की बाबत भी पूछताछ की गई। सर्वेक्षण के अनुसार, मुंबई की 91 प्रतिशत महिलाओं ने अभिनेता ऋतिक रोशन को क्लीन शेव देखना पसंद किया जबकि दिल्ली की 14 प्रतिशत महिलाओं ने उन्हें बीयर्ड लुक में पसंद किया है और चेन्नई की 36 प्रतिशत महिलाओं ने उन्हें मूँछों में देखना पसंद किया है।

वहीं अभिनेता अक्षय कुमार को मुंबई की 37 प्रतिशत महिलाएँ पूरी दाढ़ी में देखना अधिक पसंद करती हैं। महिलाएँ क्या चाहती हैं - यह जानना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी यह जानना भी है कि पुरुष खुद इस बारे में क्या सोचते हैं। ए.सी. नीलसन के सर्वेक्षण में क्लीन शेव पर पुरुषों की प्रतिक्रियाएँ भी ली गई हैं।

पाया गया है कि दिल्ली के अधिकतर पुरुष प्रतिदिन शेव इसलिए करते हैं कि ताकि वे अपनी उम्र से कम के दिखें जबकि बेंगलुरु के 41 प्रतिशत युवकों का मानना है कि क्लीन शेव लुक से सेक्स अपील बढ़ती है। कुल मिलाकर अधिकतर महिलाओं के लिए जहाँ हल्का बीयर्ड लुक पुरुषों के माचो व रफ-टफ व्यक्तित्व का परिचायक पाया गया है वहीं कुछ महिलाएँ इसे पुरुषों का आलसी स्वभाव मानती हैं।

दूसरी ओर, क्लीन शेव पुरुषों को सामान्यतः जहाँ महिलाएँ जेंटलमैन मानती हैं वहीं कुछ महिलाओं को इस लुक से रिझाना बेहद मुश्किल है लेकिन इतना जरूर है कि महिलाओं के लिए पुरुषों के ये लुक पहली दृष्टि में उनका व्यक्तित्व परखने में कारगर सिद्ध हुए है।

तो जनाब, आईने में ुद को निहारते वक्त इस बात का खयाल जरूर रखें कि आजकल के चलन से प्रभावित होकर आप कहीं वह लुक तो नहीं अपना रहे जो आपकी स्वप्नसुंदरी को नहीं भाता।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi