Publish Date: Tue, 07 Jul 2015 (12:53 IST)
Updated Date: Tue, 07 Jul 2015 (12:55 IST)
हमारे देश भारत में यह माना जाता है कि पत्नी को पति से उम्र में छोटा होना चाहिए। वहीं जब यह बात अरेंज मैरिज की आती है तो माता-पिता इस बात का खास खयाल रखते हैं कि उनके बेटे की पत्नी बेटे से हर हाल में छोटी हो। लेकिन यह धारणा लोगों के मन में बैठी कैसे, आखिर क्या है इसके पीछे छुपे राज की हकीकत आइए जानते हैं।
1. ज्यादातर देखा जाता है कि जब पति और पत्नी की उम्र में अंतर होता है तो दोनों में खूब बनती है। इसका सबसे बड़ा कारण दोनों के बीच उम्र का गैप है जिसके चलते दोनों के बीच अहम का टकराव बहुत कम होता है।
लेकिन अगर दोनों एक की एज ग्रुप के होंगे तो बातों को लेकर टकराव की स्थिति बनना स्वाभाविक है।
2. यह देखा गया है कि पुरुष की डेटिंग सबसे ज्यादा सफल कम उम्र की लड़कियों के साथ होती है। क्योंकि लड़कियां ज्यादातर परिपक्व और सफल पुरुषों की तलाश में रहती हैं।
3. दो लोगों के दांपत्य सूत्र में बंधने के बाद दोनों को एक दूसरे को गहराई से समझने की जरूरत होती है। पति उम्र में बड़े होने के चलते धैर्य से काम लेता है और पति के साथ सामंजस्य बिठा कर रखता है।
4. इस बात का समर्थन विज्ञान भी करता है। विज्ञान के मुताबिक दुल्हन को दूल्हे से 5 साल तक छोटा होना चाहिए।
भारतीय बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी की है जो उनसे लगभग 13 साल छोटी हैं। वहीं कई ऐसे भी उदाहरण हैं जहां पत्नी अपने पति से उम्र में बड़ी होती है। सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर सचिन से 5 साल उम्र में बड़ी हैं।