Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

30 अंडर 30 : फोर्ब्स की इस नई लिस्ट में है दीपा, साक्षी और आलिया का नाम

Advertiesment
30 अंडर 30
फोर्ब्स द्वारा जारी की गई साल 2017 की 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट में 53 भारतीय शख्सियतों को जगह मिली है और भारत इस सूची में दूसरे नंबर पर है। फोर्ब्स पत्र‍िका द्वारा जारी यह सूची, एशिया के उन अचीवर्स यानि उपलब्ध‍ि प्राप्त करने वाले युवाओं पर आधारित है, जिनकी उम्र 30 साल से कम है। यानि इस सूची उन लोगों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने 30 साल से कम उम्र में अपने काम और टेलेंट के दम पर दुनिया में अपनी जगह बनाई है। 
 
फोर्ब्स की इस लिस्ट में 10 अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार लोगों का चयन किया गया है, और प्रत्येक कैटेगरी से 30-30 शख्सियतों को शामिल किया गया था। इस लिस्ट में टेक्नॉलॉजी, सोशल उद्यमी, मनोरंजर, फाइनेंस, रिटेल, उद्यम पूंजी जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 300 लोगों को शामिल किया गया है।
 
फोर्ब्स की लिस्ट में कुल 53 भारतीयों में जि‍म्नास्ट दीपा कर्माकर, रेसलर साक्षी मलिक, मैन्युफेक्चरिंग एंड एनर्जी केटेगरी में श्रीकांत बोला एवं एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में आलिया भट्ट,अदिति अशोक, मसाबा गुप्ता का नाम भी शामिल है। 
 
दीपा कर्माकर - रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली दीपा कर्माकर ओलंपिक में भाग लेने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट हैं, बल्‍कि पिछले 52 वर्षों में ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट भी हैं। फोर्ब्स का कहना है कि भले ही दीपा ने ओलंपिक में मेडल नहीं जीता, लेकिन उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर चौथा स्थान हासिल किया। 
 
साक्षी मलिक - फोर्ब्स के अनुसार साक्षी मलिक ने जिस तरह से एक छोटे शहर से होते हुए भी, मात्र 12 साल की उम्र में लोगों के विरोध के बावजूद कुश्ती की शुरुआत की और रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनीं, वह सराहनीय है।  
 
आलिया भट्ट - 30 अंडर 30 की सूची में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। आलिया भट्ट 30 साल से कम उम्र की भारतीय हैं, जो अत्यधिक कमाई करने वाली 20 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं और आलिया की 6 फिल्मों ने रिलीज के शुरुआती सप्ताह में ही दुनिया भर में करीब 15 मिलियन डॉलर की कमाई की है। 
 
अदिति अशोक - ओलंपिक में भाग लेने वाली अदिति अशोक गोल्फर को भी इस लिस्ट में स्थान दिया गया है। अदिति की उम्र मात्र 18 साल है।
 
मसाबा गुप्ता - मसाबा गुप्ता अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी हैं जिन्होंने 30 साल से भी कम उम्र में स्वयं की फैशन डिजाइनिंग कंपनी खड़ी की।
 
अंकित क्वात्रा - इन्होंने भूख की समस्या को दूर करने के लिए 'फीडिंग इंडिया' नाम का ऐप बनाया जिसके माध्यम से लोगों तक वॉलंटियर्स के जरिए खाना पहुंचाया जाता है। इस ऐप के जरिए पर रेस्तरां और लोग उन्हें खाना दान करने के लिए संपर्क करते हैं, जो जरूरतमंदों में बांट दिया जाता है।
 
शरथ गायकवाड़ - फोर्ब्स 30 अंडर 30 में शामिल शरथ गायकवाड़ पहले पैरालंपिक स्विमर, कोच हैं, जो अर्जुन अवॉर्ड पाने के साथ ही 96 मेडल जीत चुके हैं।
शरथ को जब लगा कि भारत में स्वीमिंग सूट मिलना अभी भी कठिन है। तो उन्होंने गेगेमेटिक्स नामक खुद की एजेंसी बनाई जो इंटरनेशनल ब्रांड्स और डोमेस्टिक रिटेलर के बीच सेतु का काम करती है। 
 
त्रिशा शेट्टी - त्र‍िशा 'शी सेज़' एनजीओ की फाउंडर हैं, जो यौन प्रताड़ना से पीड़ित महिलाओं को शिक्षा, न्याय और मेडिकल सहायता मुहैया कराता है। इस संस्था शिक्षा की कार्यशाला के माध्यम से 60 हजार लोगों को जोड़ा है और लोगों में जागरूकता लाने और पीड़ित की सहायता के लिए कार्यरत है। 
 
संजय और श्रवण कुमारन - फोर्ब्स की अंडर 30 लिस्ट में शामिल इन दोनों भाईयों की उम्र सबसे कम है। इन्होंने 5 साल पहले 'गोडाइमेंशंस' नाम का ऐप डेवलपर बनाया और अब तक वे ऐप स्टोर के लिए 7 और गूगल प्ले के लिए 3 ऐप बना चुके हैं। उनके ऐप्स 60 से ज्यादा देशों में 70 हजार बार डाउनलोड्स हो चुके हैं। 
 
वहीं श्रीकांत बोला को मैन्युफेक्चरिंग एंड एनर्जी केटेगरी में चुनते हुए फोर्ब्स का कहना है कि उन्हांने एक किसान के घर जन्म लिया और वे जन्म से ही देख नहीं पाते थे। वे मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी केक पहले ब्लाइंड स्टूडेंट बने और फिर भारत लौटकर उन्होंने हैदराबाद में अपनी कंपनी बनाई। वे बोलांट इंडस्ट्रीज के फाउंडर हैं और उनकी कंपनी दिव्यांगों को इको-फ्रेंडली साधन बनाने की ट्रेनिंग देती है।  
 
इनके अलावा फोर्ब्स की 30 अंडर 30 सूची में हाइक ऐप के फाउंडर केविन भारती मित्तल(29), भारतीय-अमेरिकी स्क्रीनराइटर और फिल्ममेकर कोविद गुप्ता (28), ऑनलाइन आर्ट गैलरी आइकोवा आर्ट की फाउंडर वैष्णवी मुरली (29), बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (29), रियो पैरालंपिक में हाईजंप में गोल्ड मेडलिस्ट मरियप्पन थंगावेलू (21)टीचिंग टूल 'SoaPen' के कोफाउंडर अमानत आनंद (24), शुभम इस्सर (23) और  योगिता अग्रवाल (23) के नाम भी शामिल हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घर के मुख्य द्वार पर लगे चित्रों से हो सकती है अनहोनी की घटनाएं, जानिए कैसे?




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi