Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लाज-हया है नारी का गहना

बदन बेचकर पाई प्रसिद्धि किस काम की

Advertiesment
हमें फॉलो करें महिला

गायत्री शर्मा

NDND
सुंदरता किसी इंसान को ईश्वर का दिया वो नायाब तोहफा है, जो सुखकिस्मत लोगों को ही नसीब होता है, लेकिन किसी भी खूबी का यदि सही मौके पर सही प्रयोग किया जाए तभी वह खूबी आपकी पहचान बन जाती है अन्यथा वो आपके लिए अनुपयोगी सिद्ध होती है।

ईश्वर ने नारी को नायाब सुंदरता से नवाजा है। यह सुंदरता आज कई क्षेत्रों में नारी की पहचान बन रही है। सकारात्मक कार्यों में यदि नारी अपनी सुंदरता के साथ अपने बुद्धि कौशल का भी सही परिचय देती है तो उसकी सुंदरता उसके लिए बहुत उपयोगी बन सकती है किंतु यदि वह अपनी सुंदरता व कौमार्य को बेचकर दौलत व शोहरत पाने की कवायद में लगती है तो माफ कीजिए वो औरत नारी कहलाने के काबिल नहीं है।

  हाल ही में एक अमेरिकी लड़की नताली का विभिन्न प्रचार माध्यमों से दुनियाभर के लोगों के सामने अधिक से अधिक कीमत के बदले में अपने कौमार्य को बेचने का प्रस्ताव रखना हमें इस बात को सोचने पर विवश कर देता है कि क्या नारी का एक रूप ऐसा भी हो सकता है?      
व्यक्ति को महत्वाकांक्षी होना चाहिए किंतु उसकी महत्वाकांक्षाएँ जब अपनी सीमाएँ लाँघ जाती हैं। तब वह उसके लिए नुकसानदेह हो जाती है।

जहाँ एक ओर लज्जा को नारी का गहना माना जाता है वहीं आजकल की नारियाँ अपने इस गहने को उतारकर बदन की नुमाइश को अपनी पहचान बना रही है।

हाल ही में एक अमेरिकी लड़की नताली का विभिन्न प्रचार माध्यमों से दुनियाभर के लोगों के सामने अधिक से अधिक कीमत के बदले में अपने कौमार्य को बेचने का प्रस्ताव रखना हमें इस बात को सोचने पर विवश कर देता है कि क्या नारी का एक रूप ऐसा भी हो सकता है? समाज में अश्लीलता के रूप में यह किस तरह की गंदगी फैल रही है , जो हमारे सामाजिक मूल्यों व विचारधाराओं को कलुषित कर रही है।

अभाव हर व्यक्ति के जीवन में होते हैं। किसी को पेट भरने को रोटी नहीं मिलती तो किसी को तन ढँकने को कपड़ा नहीं मिलता लेकिन हर व्यक्ति यदि अपनी इन जरूरतों को पूरा करने के लिए अपना जमीर ही बेच दे तो उससे बड़ा मूर्ख और कोई नहीं होगा।

विदेशों में तो महिलाओं द्वारा अपने बदन की नुमाइश करना और अपने कौमार्य को बेचना अब एक ट्रेंड बनता जा रहा है। जिसके इटली की मशहूर मॉडल रैफेला फिको, कैलिफोर्निया की छात्रा नताली डायलैन इसके उत्कृष्ट उदाहरण हैं। यह विदेशी हवा अब हमारे देश के माहौल को भी बिगाड़ रही है।

हर व्यक्ति को कुदरत ने कुछ गुण दिए हैं। यदि हम उसके विरुद्ध जाते हैं तो नि:संदेह ही वह हमारे लिए नुकसानदेह होगा। लाज-हया, ममता, प्यार आदि नारी की पहचान है। यदि नारी अपनी पहचान को खो देती है तो धीरे-धीरे नारी के रूप में उसका अस्तित्व भी लुप्त होता जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi