Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या खास है इन महिलाओं में...

हमें फॉलो करें क्या खास है इन महिलाओं में...
ND
आठ मार्च 'महिला दिवस' के रूप में दुनियाभर में मनाया जा रहा है। वामा (नारी) आज के इस शुभ दिन कुछ ऐसी महिलाओं को नमन करना चाहती है, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया।

इन महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्र में न सिर्फ शोहरत पाई है, वरन्‌ वे इस युग में 'युग महिला' साबित हुई है। बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी ये महिलाएँ नारी जाती का गौरव हैं। जैसा लता मंगेशकर, मदर टेरेसा आदि, लेकिन क्या आप जानती है कि इन महिलाओं में एक बात कॉमन है जो इन्हें शिखर पर ले आई, वह है आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय, त्याग और समर्पण।

कामयाबी की मंजिल इन्हें आसानी से हासिल नहीं हुई है। इसके लिए इन्होंने अपना सारा जीवन कंटकपथ पर चल कर पार किया है।
  बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी ये महिलाएँ नारी जाती का गौरव हैं। जैसा लता मंगेशकर, मदर टेरेसा आदि, लेकिन क्या आप जानती है कि इन महिलाओं में एक बात कॉमन है जो इन्हें शिखर पर ले आई, वह है आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय, त्याग और समर्पण।      


एक बार नहीं, बल्कि कई बार नाकामयाब हुई है यह। मन में जोश और कुछ करने की चाह में इन महिलाओं ने कभी हिम्मत नहीं हारी, बल्कि जितनी बार यह नाकामयाब हुई, दूसरी बार वह दोगुनी शक्ति के साथ काम करने में जुट गई और सफल होकर ही दम लिया।

यह जिंदगी का मूल मंत्र है कि हमें अगर कुछ करना है तो उसके लिए कड़ी मेहनत व सार्थक प्रयास करना पड़ेंगे, तो ही अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ सकेंगे और कौन जाने एक दिन हम भी इन महान महिलाओं के साथ अपना नाम जोड़ सकेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi