Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या आप रखती हैं स्वच्छता का ख्याल, महिला दिवस पर बहुत काम की हैं ये 13 बातें

हमें फॉलो करें क्या आप रखती हैं स्वच्छता का ख्याल, महिला दिवस पर बहुत काम की हैं ये 13 बातें
webdunia

नम्रता जायसवाल

महिलाओं के लिए स्वच्छता कई मायनों में बहुत जरूरी होती है। ये न केवल उनकी सेहत को दुरुस्त रखती है, बल्कि कई तरह के इंफेक्शन से भी बचाती है बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। हर महिला चाहे, वो किसी भी उम्र की हो, सुंदर दिखना चाहती हैं लेकिन बिना खुद की साफ-सफाई रखे सुंदर और आकर्षक दिखना संभव नहीं है।
 
आइए, आज महिला दिवस के खास मौके पर हम आपको छोटी-बड़ी वे सभी बातें बताते हैं, जो व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए बेहद जरूरी हैं-
 
1. शरीर की सफाई के लिए नियमित नहाना बहुत जरूरी है। कुछ लड़कियां व महिलाएं कई बार मन न होने के चलते तो कभी ठंडे मौसम के चलते किसी-किसी दिन नहीं नहाती हैं। चाहे आपको न महसूस हो कि आप गंदी हुई है या नहीं? लेकिन फिर भी रोजाना नहाना जरूरी है। हालांकि इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता कि आप दिन में नहाएं या रात में।
 
2. सिर की सफाई लिए हफ्ते में कम से कम 2 बार शैम्पू और कंडीशनर जरूर करें।
 
3. साफ कपड़े पहनें और अपने अंदर के कपड़े यानी कि इनरवियर रोजाना बदलें।
 
4. खाना बनाने से पहले व खाने के बाद हाथ साबुन से जरूर धोएं। टॉयलेट इस्तेमाल और छींकने या खांसने के बाद भी अपने हाथों को धोना न भूलें।
 
5. रोजाना डिओडरेंट का इस्तेमाल करें जिससे कि आप खुद भी महकें और आसपास के लोग भी फ्रेश फील करें।
 
6. इनर गारमेंट्स ज्यादा चुस्त न पहनें, थोड़े ढीले पहनें जिससे कि अंदर हवा आती रहे और पसीने की वजह से आपको इंफेक्शन न हो।
 
7. अपने गुप्तांग को रोजाना साफ करें, जिसके लिए साधारण गुनगुने पानी का इस्तेमाल ही सबसे बेहतर है।
 
8. पीरियड्स के दौरान पैड्स को हर 8 घंटे में बदलते रहें।
 
9. संभोग के बाद अपने गुप्तांग को साफ करके धोना कतई न भूलें।
 
10. पब्लिक टॉयलेट साफ दिखे तभी इस्तेमाल करें वरना आप इंफेक्शन की चपेट में आ सकती हैं।
 
11. अपने अंडरआर्म्स के बालों को वैक्स करती रहें, वरना पसीने की बदबू आने की आशंका रहती है।
 
12. अपने गुप्तांग के बालों को भी शेव, वैक्स आदि करते रहें वरना कई बार टॉयलेट के बाद स्राव बालों पर चिपक जाता है, जो उस हिस्से में बदबू आने की वजहों में से एक है।
 
13. सुबह-शाम दांतों को ब्रश करना भी न भूलें और अपनी सांसों की स्वच्छता पर भी ध्यान दें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होलाष्टक कब है? इन खास तारीखों में न करें कोई भी शुभ काम, वरना होगा नुकसान