Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिला दिवस का क्या है इतिहास? जानिए 5 ख़ास बातें

हमें फॉलो करें महिला दिवस का क्या है इतिहास? जानिए 5 ख़ास बातें
, बुधवार, 1 मार्च 2023 (18:24 IST)
- ईशु शर्मा
 
हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, पर क्या आपने कभी सोचा है कि इस दिन की शुरुआत कैसे हुई और कैसे ये दिन एक अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में विश्व भर में उभरा? चलिए जानते हैं कि क्या है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास-
 
दरअसल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 1908 में श्रम आंदोलन (labour movement) के कारण हुई जिसमें लगभग 15,000 महिलाएं न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर आंदोलन के लिए उतर आई थीं। इस आंदोलन में महिलाओं की मांग थी कि उन्हें मतदान देने का अधिकार प्राप्त हो और साथ ही उन्हें अच्छी सैलरी दी जाए एवं उनके काम करने के समय को भी कम किया जाए। इस आंदोलन के एक साल बाद ही अमेरिका में सोशल पार्टी ऑफ़ अमेरिका (social party of America) ने राष्ट्रीय महिला दिवस की घोषणा कर दी। 
 
इस दिवस को राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय बनाने के लिए अमेरिका की एक कम्युनिस्ट (communist) कार्यकर्ता एवं महिलाओं के अधिकार की वकालत करने वाली क्लारा जेटकिन (Clara Zetkin) ने 1910 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का सुझाव इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ़ वर्किंग वीमेन इन कोपेनहेगेन (International Conference of Working women in Copenhagen) में दिया। इस संस्था में उस समय 17 देशों से 100 महिलाएं थीं जिनने इस प्रस्ताप को मंजूरी दी थी। इसके बाद 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्ज़रलैंड से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत हुई। 
 
1975 में संयुक्त राष्ट्र(United Nation) ने इस दिवस को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया और इस दिवस की पहली थीम "Celebrating the Past, Planning for Future" रखी गई।
webdunia
चलिए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी 5 रोचक बातें-
 
1. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की वेबसाइट (website) के अनुसार इस दिन के लिए जमुनी (purple), हरा और सफ़ेद रंग निर्धारित किए गए हैं। जिसमें जमुनी रंग न्याय और गरिमा का प्रतिक है, हरा रंग आशा और सफ़ेद रंग शुद्धता को दर्शाता है।
 
2. अफ़ग़ानिस्तान, क्यूबा, वियतनाम, यूगांडा, मंगोलिया, जॉर्जिया, लाओस, कंबोडिया, जर्मनी, बेलारूस, मोंटेनेग्रो, रूस और यूक्रेन जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आधिकारिक अवकाश होता है।
 
3. कुछ देशों में जैसे सर्बिया, अल्बानिया, मैसेडोनिया और उज्बेकिस्तान में महिला दिवस के साथ मदर डे (mother’s day) भी मनाया जाता है जिसमें बच्चे अपनी माताओं को गिफ्ट देते हैं।
 
4. संयुक्त राष्ट्र (United Nation) द्वारा हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम निर्धारित की जाती है। जिसमें पहली थीम “Celebrating the Past, Planning for Future”1975 में निर्धारित की गई थी।
 
5. अमेरिका में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए पूरा मार्च महीना महिलाओं को समर्पित किया जाता है जिसे Women’s History Month कहा जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिलने और न मिलने की चाह के बीच : निर्मल वर्मा, केबीवी और अल्‍बेयर कामू से लेकर विनोद कुमार शुक्‍ल के नाबोकॉव अवॉर्ड तक