Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिला दिवस पर कविता : नारी का सम्मान

Advertiesment
International Womens Day Poems
Poem on Women
रोला छंद : नारी
 
नारी का सम्मान, बचाना धर्म हमारा,
सफल वही इंसान, लगे नारी को प्यारा।
जीवन का आधार, हमेशा नारी होती,
खुद को कर बलिदान, घर-परिवार संजोती।
 
नारी का अभिमान, प्रेममय उसका घर है,
नारी का सम्मान, जगत में उसका वर है।
नारी का बलिदान, मिटाकर खुद की हस्ती,
कर देती आबाद, सभी रिश्तों की बस्ती।
 
नारी को खुश रखो, नहीं तो पछताओगे,
पा नारी का प्रेम, जगत से तर जाओगे।
नारी है अनमोल, प्रेम सब इनसे कर लो,
नारी सुख की खान, खुशी जीवन में भर लो।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Holi ke upay : इस होली पर जरूर आजमाएं, 5 सटीक और सरल उपाय




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi