Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्वार्टर फाइनल मैचों के अंपायर घोषित

Advertiesment
हमें फॉलो करें विश्वकप
चेन्नई , सोमवार, 21 मार्च 2011 (21:02 IST)
WD
दक्षिण अफ्रीका के मराइस इरास्मस और इंग्लैंड के इयान गोल्ड को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में होने वाले विश्वकप क्वार्टर फाइनल में मैदानी अंपायर चुना गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने क्वार्टर फाइनल के लिए आज मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी।

इरास्मस और गोल्ड मैदानी अंपायर होंगे जबकि रिचर्ड केटलबोरो और पाकिस्तान के असद रउफ को क्रमश: तीसरा और चौथा अंपायर चुना गया है। श्रीलंका के रंजन मदुगले मैच रैफरी होंगे।

पहला क्वार्टर फाइनल मीरपुर में बुधवार को पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच होगा। इसमें न्यूजीलैंड के बिली बोडेन और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव डेविस को मैदानी अंपायर चुना गया है।

इंग्लैंड के क्रिस ब्राड मैच रैफरी होंगे। ऑस्ट्रेलिया के डेरिल हार्पर और ब्रूस आक्सेनफोर्ड को क्रमश: तीसरा और चौथा अंपायर चुना गया है।

तीसरा क्वार्टर फाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को मीरपुर में होगा। पाकिस्तान के अलीम डार और ऑस्ट्रेलिया के राड टकर मैदानी अंपायर होंगे। श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और इंग्लैंड के नाइजेल लोंग तीसरे और चौथे अंपायर होंगे।

श्रीलंका के रोशन महानामा मैच रैफरी होंगे। चौथा और आखिरी क्वार्टर फाइनल श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगा। इसमें बिली डोक्ट्रोव और साइमन टफेल मैदानी अंपायर रहेंगे। जैफ क्रोव मैच रैफरी होंगे जबकि टोनी हिल तीसरे और शाविर तारापोर चौथे अंपायर होंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi