Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नतीजे से मत आँको धोनी को : कपिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें विश्वकप 2011
नई दिल्ली , शुक्रवार, 1 अप्रैल 2011 (01:37 IST)
FILE
विश्वकप इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि इस क्रिकेटर को केवल एक फाइनल मैच के नतीजे से नहीं आँका जाना चाहिए।

कपिल ने कहा ‍कि मैं विश्वकप फाइनल के नतीजे के बारे में सोचे बगैर कप्तान के रूप में धोनी के पराक्रम पर कभी भी शक नहीं करूँगा। कई लोगों का विश्वास है कि ये नतीजा बहुत मायने रखेगा लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता।

कपिल ने कहा कि रिकी पोंटिंग को देखिए। वह दो विश्वकप जीत चुके हैं और एक बुरे विश्वकप के बाद वह हट गए। एक कप्तान को इस तरह से आँकने का यह तरीका नहीं है, इसलिए मैं चाहूँगा कि धोनी को एक जीत या एक हार से नहीं आँका जाना चाहिए। इसकी जगह उसे शनिवार को होने वाले फाइनल के लिए शुभकामनाएँ देनी चाहिए।

विश्वकप जीतने वाले ज्यादातर पूर्व कप्तानों का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा थोड़ा सा भारी है। हालाँकि आस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर का कहना है कि श्रीलंका फाइनल में प्रबल दावेदार है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi