Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सहवाग, धोनी के पाक के खिलाफ 1000 रन

हमें फॉलो करें सहवाग, धोनी के पाक के खिलाफ 1000 रन
मोहाली , बुधवार, 30 मार्च 2011 (20:29 IST)
भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और उनके कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने बुधवार को यहाँ विश्वकप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन पूरे किए। सहवाग ने अपनी 38 जबकि धोनी ने 25 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मशहूर रहे सहवाग ने आज दूसरा रन पूरा करते ही यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 29 मैच में 35.72 की औसत से 1036 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं।

सहवाग ने इसके अलावा श्रीलंका (1511), न्यूजीलैंड (1157) और इंग्लैंड (1008) के खिलाफ भी एकदिवसीय मैचों में एक हजार से अधिक रन बनाए हैं।

दूसरी तरफ धोनी ने भी आउट होने से ठीक पहले पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में एक हजार रन पूरे किए। उन्होंने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 25 मैचों में 52.68 की औसत से 1001 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं।

भारतीय कप्तान ने इसके अलावा एकदिवसीय क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भी हजार से अधिक रन जोड़े हैं। इस टीम के खिलाफ उन्होंने 45 मैचों में 1707 रन बनाए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से सचिन तेंडुलकर ने सर्वाधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इस चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 2400 से अधिक रन बनाए हैं। उनके बाद राहुल द्रविड़ (1899), मोहम्मद अजहरुद्दीन (1657), सौरव गांगुली (1652), युवराज सिंह (1251), सहवाग और धोनी का नंबर आता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi