World Cup 2011 %e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b9%e0%a4%a4 111030200034_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आईसीसी की धोनी को नसीहत

शिकायत करने से पहले नियम देखो

Advertiesment
आईसीसी धोनी रेफरल सिस्टम समीक्षा प्रणाली बेल
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सलाह दी कि वह मैचों में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के संबंध में सवाल उठाने से पहले यूडीआरएस से संबंधित नियम पढ़ें।

धोनी अंपायरों के फैसले की समीक्षा प्रणाली के पक्ष में नहीं हैं और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को विश्वकप मैच में इयान बेल से जुड़े विवादास्पद फैसले के बाद एक बार फिर इस प्रणाली पर सवाल उठाया था।

आईसीसी के महाप्रबंधक डेव रिचर्डसन ने कल कहा कि टिप्पणी करने से पहले धोनी को नियमों से वाकिफ होना चाहिए था।

उन्होंने कहा, ‘जब यूडीआरएस लागू किया जाता है तो सहायता करने के लिए हॉक आई के अलावा कुछ नियम भी होते हैं। अधिकांश समय खिलाड़ी नियमों को लेकर पूरी तरह वाकिफ नहीं होता।’

रिचर्डसन ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘अगर महेंद्र सिंह धोनी को इन नियमों से वाकिफ कराया जाए तो मुझे पूरा भरोसा है वह उस फैसले को स्वीकार कर लेंगे जो दिया गया।’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi