काली पट्टी बाँधकर खेले खिलाड़ी
भूकंप में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
Publish Date: Fri, 25 Feb 2011 (18:26 IST)
Updated Date: Fri, 25 Feb 2011 (18:26 IST)
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने गत मंगलवार को क्राइस्टचर्च में आए भीषण भूकंप में मारे गए लोगों की याद में आज अपने विश्वकप मुकाबले के दौरान बाँह पर काली पट्टी बाँधी।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग से मिली सूचना के अनुसार खिलाड़ियों ने भूकंप में जान गँवाने वालों की याद में एक मिनट का मौन भी रखा।
इस मुकाबले को चैपल-हैडली ट्रॉफी का नाम दिया गया है क्योंकि इस वर्ष दोनों टीमों के बीच किसी द्विपक्षीय श्रृंखला का कार्यक्रम नहीं है। (भाषा)
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें