World Cup 2011 %e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80 %e0%a4%9c%e0%a4%be %e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a5%87 %e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82 %e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%9a %e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a5%87 111032600103_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गिलानी जा सकते हैं मैच देखने

Advertiesment
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को मोहाली में 30 मार्च को भारत और पाकिस्तान के बीच होने जा रहे विश्वकप क्रिकेट सेमीफाइनल मैच देखने के लिए दिए गए न्यौते पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है, लेकिन ऐसे संकेत हैं कि गिलानी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेंगे।

पाकिस्तान के अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है कि गिलानी पहले ही इस न्यौते को स्वीकार कर चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार इस बारे में अन्तिम फैसला गिलानी के उज्बेकिस्तान से वापस आने के बाद किया जाएगा।

पाक अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान इस न्यौते को स्वीकार कर सकता है और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री गिलानी इस मैच को देखने के लिए जा सकते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi