World Cup 2011 %e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80 %e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%a6%e0%a5%80 %e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4 %e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%ac%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%88 111040300011_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गिलानी ने दी भारत को बधाई

Advertiesment
पाकिस्तान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने भारतीय क्रिकेट टीम के विश्वकप जीतने पर शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को बधाई दी और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच खेल संबंध पूरी तरह से बहाल हो जाएँगे।

प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को भेजे संदेश में गिलानी ने कहा कि विश्वकप क्रिकेट क्रिकेट समुदाय को और करीब लाने में सफल रहा और दुनिया में इस खेल को लोकप्रिय बनाया।

गिलानी ने उम्मीद जताई कि भारत और पाकिस्तान के बीच आने वाले समय में खेल संबंध पूर्ण रूप से बहाल होंगे और खिलाड़ी दोनों देशों में शांति, दोस्ती और समानता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi