World Cup 2011 %e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b2%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a8 %e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82 %e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a8 %e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%ae%e0%a5%80 111032100037_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'जेंटलमेन' हैं सचिन: सैमी

Advertiesment
सचिन तेंडुलकर
वेस्टइंडीज के कप्तान डेरेन सैमी ने यहाँ ग्रुप बी विश्व कप मैच के दौरान अंपायर के नाटआउट दिए जाने के बावजूद क्रीज छोड़ने जाने के लिए भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर की तारीफ करते हुए उन्हें ‘असल मायने में जेंटलमेन’ बताया।

सैमी ने सचिन तेंडुलकर की ईमानदारी की तारीफ की जिन्होंने मैच के दौरान रवि रामपाल की गेंद पर अंपायर स्टीव डेविस के नाटआउट दिए जाने के बावजूद गेंद बल्ले से लगने के कारण क्रीज छोड़ने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि सचिन की ओर से यह प्रतिक्रिया बेजोड़ है। यह उसकी महानता को दिखाता है। वह असल मायने में जेंटलमेन है। 17000 रन बनाने के बाद वह ऐसा कर सकता है। यह सचिन का बेहतरीन फैसला था। वेस्टइंडीज को हालाँकि एक बार फिर बल्लेबाजी क्रम ध्वस्त होने के बाद हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप बी के मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम भारत के 269 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 154 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी, लेकिन इसके बाद टीम 188 रन पर सिमट गई।

सैमी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अच्छी बात यह है कि यह नाकआउट चरण नहीं है। अगर ऐसा होता तो हमें घर लौटना पड़ता। उन्होंने कहा कि हमने दो विकेट पर 152 रन के स्कोर के साथ जीत का एक और मौका बनाया था, लेकिन इसे हाथ से निकलने दिया। सैमी हालाँकि मैच के सकारात्मक पक्षों से खुश हैं जिसमें रवि रामपाल के पाँच विकेट शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह उन सकारात्मक पक्षों में से है जो हमें इस मैच से मिले। उसे मौका मिला और उसने इसका पूरा फायदा उठाया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi