World Cup 2011 %e0%a4%a4%e0%a4%ac %e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%86%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be 111033000102_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

...तब उतरा आमिर का चेहरा

Advertiesment
आमिर खान
FILE
ऑस्कर के लिए नामित लगान फिल्म में कई चौके और छक्के जड़ने वाले फिल्म अभिनेता आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ मैच देखने के लिए पहुँचे हुए थे।

काली टी शर्ट पहने और हल्की दाढ़ी बढ़ाकर मैच देखने के लिए पहुँचे आमिर ने वीरेंद्र सहवाग की बल्लेबाजी पर खूब तालियाँ बजाई, लेकिन जब स्लाग ओवरों में भारतीय विकेट गिरने लगे तो वह काफी परेशान दिख रहे थे।

क्रिकेट प्रेमी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर भी अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर के साथ पहुँचे हुए थे। विवेक ओबेराय भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे। इसके अलावा प्रीति जिंटा, राहुल गाँधी, सोनिया गाँधी, अरुण जेटली और भारत तथा पाकिस्तान की कई जानी-मानी हस्तियाँ मैच का मजा उठा रही थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi