World Cup 2011 %e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%86%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%93%e0%a4%b5%e0%a4%b0 %e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%be %e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a5%80 %e0%a4%a5%e0%a4%be 111031300010_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेहरा को आखिरी ओवर सौंपना सही था

Advertiesment
महेंद्रसिंह धोनी
भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्वकप मैच में आशीष नेहरा को आखिरी ओवर सौंपने के अपने फैसले को सही करार दिया लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि उनके गेंदबाज दबाव में थे।

दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में 13 रन की दरकार थी और उसके पुछल्ले बल्लेबाज रोबिन पीटरसन ने पहली चार गेंद पर ही 16 रन ठोककर अपनी टीम को जीत दिला दी।

धोनी से जब पूछा गया कि क्या नेहरा को अंतिम ओवर सौंपना सही फैसला था जबकि ऑफ स्पिनर हरभजनसिंह के भी ओवर बचे हुए थे, उन्होंने कहा कि मेरे पास हरभजन ही केवल विकल्प बचा था लेकिन मेरा मानना है कि ऐसी परिस्थितियों में तेज गेंदबाज अधिक उपयोगी होते हैं। मैं गलत भी हो सकता हूँ लेकिन मुझे लगता है कि यही बेहतर विकल्प था।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों तक वह हमारा मुख्य गेंदबाज रहा है। उसने पॉवरप्ले और स्लाग ओवरों में हमेशा अच्छी गेंदबाजी की और इसलिए उस पर विश्वास करने में मुझे कुछ भी गलत नहीं लगता।

भारतीय कप्तान ने कहा कि हमारे गेंदबाजों को सही स्थान पर गेंद करने की जरूरत थी लेकिन वे बहुत अधिक दबाव में थे तथा यदि आप नियमित तौर पर सही स्थान पर गेंद नहीं करते हो तो आप पर शाट लग सकता है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi