World Cup 2011 %e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ab %e0%a4%b0%e0%a4%a8 %e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0 %e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a4 111021900057_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाक के खिलाफ रन बनाकर राहत

Advertiesment
ऑलराउंडर कोलिंगवुड स्पॉट फिक्सिंग वर्ल्ड कप विश्वकप
इंग्लैंड के ऑलराउंडर ॉल ॉलिंगवुड ने कहा है कि वह पकिस्तान के खिलाफ विश्वकप अभ्यास मैच में अच्छे प्रदर्शन के साथ ही अपनी फार्म में वापस लौट आए हैं जिसके कारण उन्हें काफी राहत महसूस हो रही है।

34 वर्षीय ॉलिंगवुड ने इंग्लैंड टीम के पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को अभ्यास मैच जीतने के बाद कहा कि मुझे इस मैच में कुछ रन बनाकर बेहद अच्छा महसूस हो रहा है। पिछले कुछ महीने मेरे लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। मैं कुछ समय से वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था जैसा मैं चाहता था।

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में ॉलिंगवुडने 65 रन बनाने के साथ साथ गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। यह ॉलिंगवुड का पिछले तीन महीनों में हर तरह की क्रिकेट में पहला अर्द्धशतक है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की एशेज जीत और वनडे सिरीज में 6-1 से मिली हार के दौरान किसी भी मैच में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

ॉलिंगवुड ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन उनका मानना है कि वह वनडे क्रिकेट में अब भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा 'हालाँकि यह केवल अभ्यास मैच था लेकिन मेरे लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि मैंने मैदान पर थोड़ा समय व्यतीत किया और रन बनाकर अपना खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल करने की कोशिश की।'

इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें गत वर्ष स्पॉट फिक्सिंग के कारण विवादों में घिरी सिरीज के बाद पहली बार शुक्रवार को मैदान पर आमने सामने आई थी।

ॉलिंगवुड ने इस बारे में कहा 'गत वर्ष सिरीज से अब तक काफी कुछ हो गया है1 लेकिन मैच में दोनों टीमों ने जीत की पूरी कोशिश की। हमारे बीच मैच में अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल करने के लिए कड़ा मुकाबला था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi