World Cup 2011 %e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95 %e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae %e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b9 111032600011_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाक टीम को इमरान की सलाह

अकरम भी पाक क्रिकेटरों से मिले

Advertiesment
पाकिस्तान
भारत के खिलाफ विश्वकप सेमीफाइनल की तैयारी में जुटी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए इमरान खान और वसीम अकरम से मिली सलाह ने टॉनिक का काम किया है।

इमरान ने कहा कि अफरीदी के साथ मैने टीम संयोजन, बल्लेबाजी क्रम और कुछ अन्य मसलों पर बात की। मैने अपनी राय दी लेकिन आखिरकार कप्तान वह है और फैसले उन्हें लेना है।

पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्होंने अफरीदी को सईद अजमल को उतारने और यूनिस खान तथा मिसबाह उल हक को बल्लेबाजी क्रम में उपर भेजने की सलाह दी। अकरम ने भी पाकिस्तान को अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरने की राय दी।

सूत्रों ने बताया कि इमरान ने अफरीदी से टीम को यह कहने के लिए कहा है कि भारत के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए मानसिक रूप से तैयार रहे और अतिरिक्त दबाव ना लें। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi