World Cup 2011 %e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8%e0%a4%b2 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f %e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%b8 %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88 111040100030_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फाइनल के लिए चौकस 'मुंबई'

Advertiesment
विश्वकप फाइनल
वानखेड़े स्डेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले विश्वकप फाइनल के लिए मुंबई पूरी तरह तैयार है। वहाँ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए है। सुरक्षा के लिए महानगर पर जमीन के साथ ही समुद्र और आसमान से भी निगाह रखी जाएगी।
GS

महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने बुधवार को शहर पुलिस प्रमुख अरूप पटनायक के साथ किले में तब्दील स्टेडियम का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार सुरक्षा के दृष्टिकोण से नाव, जहाज और हेलिकॉप्टर समुद्र में गश्त लगा रहे हैं जबकि दूसरी ओर मुंबई पुलिस की दक्ष टीम स्टेडियम में तैनात कर दी गई है।

इसके अलावा ब्लैक कैट कमांडों के नाम से विख्यात राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड भी स्टेडियम में तैनात हैं। मुंबई पुलिस, राज्य आरक्षित बल, रैपिड एक्शन फोर्स और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को स्टेडियम के चारो ओर तैनात किया गया है। (वार्ता)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi