World Cup 2011 %e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%b9 %e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87 %e0%a4%9f%e0%a4%ab%e0%a5%80 111032100028_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेनेट की जगह लेंगे टफी

Advertiesment
बेनेट डेरेल टफी न्यूजीलैंड विश्वकप वर्ल्ड कप 2011
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हामिश बेनेट टखने की चोट के कारण विश्वकप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अब डेरेल टफी लेंगे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बेनेट शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ अपना बायाँ टखना चोटिल करवा बैठे थे। आईसीसी ने टीम में उनकी जगह लेने के लिए 32 वर्षीय टफी को मंजूरी दे दी है।

टफी को इससे पहले काइल मिल्स के चोटिल हो जाने के कारण कवर के तौर पर टीम में शामिल होने के लिए कहा गया था। ग्रुप ए में चौथे स्थान पर रहे न्यूजीलैंड का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला ग्रुप बी में चोटी की टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi