World Cup 2011 %e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be %e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b5 111031600014_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणतुंगा ने किया धोनी का बचाव

Advertiesment
अर्जुन रणतुंगा
FILE
श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने भारतीय कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी का बचाव करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच का आखरी ओवर आशीष नेहरा से कराए जाने का फैसला सही था। अगर भारत यह मैच जीत जाता तो धोनी की खिंचाई नहीं होती।

श्रीलंका को 1996 में विश्वकप जिताने वाले बल्लेबाज तथा पूर्व कप्तान रणतुंगा ने पत्नी सुनंदा के साथ ताजमहल का दीदार करने के बाद कहा कि यह भारत का दुर्भाग्य ही है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम ओवर में आशीष नेहरा ने काफी रन दे दिए। अगर अंतिम ओवर ठीक चला जाता तो धोनी की सभी प्रशंसा करते।

विश्वकप के बारे में रणतुंगा ने अपनी राय जाहिर करते हुए बताया कि इस बार भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड तथा पाकिस्तान की टीमें विश्वकप की दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि जिस टीम के खिलाड़ियों ने सही समय पर सही प्रदर्शन किया वही टीम विश्वकप जीतेगी।

उन्होंने सचिन तेंडुलकर की तारीफ करते हुए कहा कि वे क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं। मैं उनके खेल से बहुत प्रभावित हूँ। वे उम्र के इस पड़ाव पर इतना बढ़िया खेल रहे हैं कि उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi