World Cup 2011 %e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%95%e0%a4%aa %e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 %e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%96%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be 111031000006_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विश्वकप मैचों पर आतंकी खतरा

Advertiesment
भारत
FILE
भारत में हो रहे क्रिकेट विश्वकप मैचों को आतंकी खतरा है। समझा जाता है कि लश्कर-ए-तोइबा और अलकायदा के 10 से 16 आतंकी अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए भारत में घुस आए हैं। इसी कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया है।

विदेशी खुफिया एजेंसियों ने भारतीय खुफिया एजेंसियों को बताया है कि ये आतंकी संभवतः नेपाल के रास्ते भारत आए हैं और कुछ और आतंकी जल्द ही आ सकते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को भेजे पत्र में कहा है कि ये आतंकी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के उर्दूभाषी हो सकते हैं। इसके अलावा अलकायदा के आतंकी समुद्री रास्ते से बहुत कम समय में भारत आ सकते हैं।

सभी समुद्र तटवर्ती राज्यों को चेताया गया है कि आतंकी विश्वकप मैचों के अलावा मुंबई आतंकी हमले जैसी घटना को दोहरा सकते हैं। देश के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बना सकते हैं और 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में गड़बड़ी फैला सकते हैं।

समझा जाता है कि पुणे में जर्मन बेकरी आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार जुबीउद्दीन अंसारी और उसके गूर्गों का नेटवर्क भी लश्कर व अलकायदा के गुट के साथ हो सकता है। अंसारी विश्वकप मैचों की विस्तृत जानकारी और बम विस्फोटों में इस्तेमाल रसायनों की जानकारी जुटाने में लगा है। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi