Publish Date: Thu, 17 Mar 2011 (18:40 IST)
Updated Date: Thu, 17 Mar 2011 (18:39 IST)
हेमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज अहमद शहजाद क्रिकेट विश्वकप से बाहर हो गए हैं। शहजाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाले इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी हैं।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आज यहाँ एक बयान में यह जानकारी दी। शहजाद से पहले ही धुरंधर बल्लेबाज केविन पीटरसन और प्रमुख तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड विश्वकप से बाहर हो चुके हैं।
पीटरसन को हार्निया की समस्या के कारण विश्वकप से बाहर होना पड़ा था जबकि ब्राड मांसपेशी में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से रखसत हुए थे। (वार्ता)