Publish Date: Wed, 23 Mar 2011 (19:23 IST)
Updated Date: Wed, 23 Mar 2011 (19:22 IST)
गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप क्वार्टर फाइनल में आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का खेलना संदिग्ध है।
भारतीय कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम सहवाग के बारे में फैसला आज शाम को या कल सुबह लेंगे। बाकी सभी खिलाड़ी फिट और चयन के लिए उपलब्ध हैं।’
बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में 19 फरवरी को पहले ही मैच में 175 रन बनाने वाले सहवाग चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 मार्च को पिछला मैच नहीं खेल सके थे। उन्हें घुटने का पुराना दर्द फिर उभर आया है। धोनी ने कहा कि यदि सहवाग कल नहीं खेल पाते हैं तो टीम को उनकी कमी बहुत खलेगी।
उन्होंने कहा, ‘वीरेंद्र सहवाग से पारी की शुरुआत कराना फायदेमंद होता है। वह आक्रामक खेलता है और पहले पाँच ओवर में मैच का नक्शा बदल देता है।’ (भाषा)
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें