Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हार के बाद बढ़ी धोनी के घर की सुरक्षा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahendra Singh Dhoni
रांची , गुरुवार, 26 मार्च 2015 (16:50 IST)
रांची। ऑस्ट्रेलिया के हाथों सिडनी में आज विश्व कप सेमीफाइनल मैच में भारत की करारी हार के बाद यहां कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और वहां सशस्त्र बलों की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई।
 
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि भारत की हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों में बढ़े आक्रोश के मद्देनजर ऐहतियातन भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
उन्होंने बताया कि धोनी के घर की सुरक्षा रांची पुलिस पूरे वर्ष करती है लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण मैचों और प्रतियोगिताओं के समय में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाती है। धोनी के घर के बाहर आज शाम झारखंड सशस्त्र बल की एक कंपनी तैनात कर दी गई।
 
भारत की हार के तुरंत बाद ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी धोनी के घर के बाहर एकत्रित हो गए लेकिन उनकी नाराजगी धोनी से नहीं थी क्योंकि उन्होंने आखिर तक कोशिश की थी। 
 
कोलकाता से आये धोनी के एक प्रशंसक शोमित ने कहा, ‘मैं तो अपने परिजनों के साथ यहां भारतीय टीम के जीतने पर धोनी के घर के सामने हर्ष व्यक्त करने और खुशियां मनाने आया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’
 
धोनी के घर के सामने मौजूद एक अन्य प्रशंसक रीमा ने कहा कि आज धोनी की कोई गलती नहीं थी। विराट कोहली, सुरेश रैना, शिखर धवन और रवीन्द्र जडेजा जैसे स्टार खिलाड़ियों ने जब अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो अकेला धोनी क्या करते। ज्यादातर क्रिकेट प्रेमी आज यहां बहुत मायूस दिखाई दिए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi