Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विश्‍व कप सेमीफाइनलिस्ट कप्तानों में है ये समानताएं...

Advertiesment
Cricket World Cup 2015
सिडनी/ऑकलैंड। विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी चार टीमों के कप्तानों महेन्द्र सिंह धोनी (भारत), माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया), ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) और एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) में काफी समानताएं हैं।
इन चारों खिलाड़ियों ने एक-एक वर्ष के अंतराल के बाद अपने वनडे करियर का पदार्पण किया था। ब्रैंडन ने 2002, क्लार्क ने 2003, धोनी ने 2004 और डीविलियर्स ने 2005 में अपना वनडे करियर शुरू किया था। चारों कप्तानों में धोनी, ब्रैंडन और क्लार्क 33 वर्ष के हैं। 
 
क्लार्क का जन्म दो अप्रैल 1981 को, धोनी का जन्म सात जुलाई 1981 को और ब्रैंडन का जन्म 27 सितंबर 1981 को हुआ था। डीविलियर्स 31 साल के हैं और उनका जन्म 17 फरवरी 1984 को हुआ था।
 
इन चार कप्तानों में धोनी, ब्रैंडन और डीविलियर्स मूलत: विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, लेकिन इस विश्व कप में ब्रैंडन और डीविलियर्स सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। न्यूजीलैँड की टीम में ल्यूक रोंची और दक्षिण अफ्रीका की टीम में क्विंटन डी कॉक विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इन चारों में केवल धोनी ही विकेटकीपिंग में करिश्मा दिखा रहे हैं और अब तक विकेट के पीछे सर्वाधिक 15 शिकार कर चुके हैं।
 
वनडे करियर के लिहाज से देखा जाए तो धोनी, क्लार्क और डीविलियर्स में रनों को लेकर ज्यादा फासला नहीं है। धोनी ने 261 मैचों में 8434 रन, क्लार्क ने 243 मैचों में 7897 रन और डीविलियर्स ने 186 मैचों में 7876 रन बनाए हैं, जबकि ब्रैंडन ने 247 मैचों में 5749 रन बनाए हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi